World Cup; मोहम्मद शमी को फाइनल से पहले योगी सरकार ने एक नहीं दो-दो गिफ्ट दिया

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तोहफा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अकेले 7 विकेट चटकाने वाले शमी के गांव में योगी सरकार मिनी स्टेडियम बनवाने जा रही है.

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं. अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी के मुताबिक यूपी सरकार ने शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम और एक ओपन जिम बनाने का फैसला लिया है. शुक्रवार को जिले के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अपनी टीम के साथ शमी के गांव पहुंचे और स्टेडियम के लिए जमीन का सर्वे किया.

1 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा स्टेडियम
यूपी सरकार के मुताबिक सहसपुर अलीनगर में करीब एक हेक्टेयर जमीन पर स्टेडियम बनाने की तैयारी है. इस स्टेडियम में अलग-अलग तरह के खेलों की सुविधा होगी. कोचिंग की भी व्यवस्था होगी. सरकार के मुताबिक इससे इस जिले के खिलाड़ियों को तो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा ही, आसपास के जिलों के खिलाड़ी भी इसका लाभ ले सकेंगे.

शमी ने खुद बनाया है ग्राउंड
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने अपने गांव में खुद एक ग्राउंड तैयार किया है. जब कभी गांव आते हैं तो इसी ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हैं. गांव के बच्चों को भी ट्रेनिंग देते हैं.

फाइनल पर सबकी निगाहें
आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने आईसीसी विश्व कप 2023 में शुरू से शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तो कहर बरपाया. एक के बाद एक सात विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे. मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल में 7 विकेट से साथ वनडे विश्व कप में 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. अब सबकी निगाहें 19 नवंबर को विश्वकप के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं. अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय प्रशंसकों को फाइनल मैच में भी शमी से धुआंधार प्रदर्शन की उम्मीद है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    IPL; दे दनादन छक्का,छक्का और छक्का……….

    सैंतालीस साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल हुआ था जो तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हुआ…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……