WORLD CUP; रोहित शर्मा का सपना अधूरा, आखिरी वर्ल्ड कप में हार से 5 दिग्गजों की विदाई, भारत में अब नहीं मिलेगा खेलने का मौका

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी वर्ल्ड कप खिताब को जीतने का सपना अधूरा रह गया. साल 2011 के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया ने फाइनल का सफर तय किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे जीत हासिल करने से रोक दिया. कप्तान रोहित शर्मा भारत में आखिरी वर्ल्ड कप खेलते हुए ट्रॉफी उठाने का सपना पूरा नहीं कर पाए. पूरे टू्र्नामेंट में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के लिए एक हार सबकुछ खत्म करने वाला रहा.

टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 जीत दर्ज करने के साथ फाइनल तक का सफर तय किया था. ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद 9 ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और न्यूजीलैंड को मात देते हुए खिताबी जंग में जगह पक्की की. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिताब जीतने के सपने को तोड़ा. कप्तान रोहित शर्मा नाम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ दर्ज हो गया जिनको 2003 के विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर सपना तोड़ा था.

5 दिग्गजों की आखिरी विश्व कप में हार से विदाई
टीम इंडिया के 6 दिग्गज खिलाड़ियों के लिए भारत में यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है. अब उनको भारत में अपने फैंस के सामने इस आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा. कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की उम्र को देखें तो यह भारत में 2031 विश्व कप खेलने नहीं उतर पाएंगे.

भारत में अब नहीं मिलेगा मौका

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 36 साल है और 8 साल बाद भारत में विश्व कप का आयोजन होना है जो बांग्लादेश के साथ मिलकर किया जाएगा. वनडे में इतने दिन तक उनका खेलना नामुमकिन जैसा है. विराट कोहली इसी महीने 35 साल के हुए हैं और उनका भी भारत में होने वाले विश्व कप का खेलना मुमकिन नहीं.  मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव 33 साल, रवींद्र जडेजा 34 साल के हैं. इन 5 खिलाड़ियों का अगले भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में खेलना मुश्किल है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू