RAM MANDIR;राम मंदिर के पुजारियों के लिए 270 अभ्यर्थी चयनित, जाने-माने शास्त्रज्ञ और विद्वान लेंगे साक्षात्कार

अयोध्या,  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रस्तावित अर्चक प्रशिक्षण योजना के लिए अभ्यर्थियों को कड़े परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है। प्रशिक्षण योजना के लिए तीन हजार ऑनलाइन आवेदन आए थे। इनमें से योग्यता के आधार पर 270 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें से गत दो दिनों के दौरान 132 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अयोध्या के कारसेवकपुरम में लिया भी जा चुका है।

ये दिग्गज लेंगे साक्षात्कार

साक्षात्कार लेने वाले पैनल में जाने-माने शास्त्रज्ञ एवं हनुमत निवास के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण, न्याय-व्याकरण और रामानंद दर्शन के विद्वान जयकांत शर्मा तथा रामकुंज के महंत रामानंददास के शिष्य सत्यनारायणदास शामिल हैं। आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण के अनुसार साक्षात्कार में सफल 20 आवेदकों को छह माह तक आवासीय प्रशिक्षण के साथ दो हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद श्रेष्ठतम सिद्ध होने वाले को रामलला की पूजा का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षित अर्चकों के लिए रामजन्मभूमि परिसर में निर्मित हो रहे कई अन्य उप मंदिरों में भी सेवा-पूजा का अवसर होगा। समझा जाता है कि ट्रस्ट की अर्चक प्रशिक्षण योजना नियमित रूप से चलती रहेगी और इस योजना के तहत न केवल रामजन्मभूमि परिसर के मंदिरों-उप मंदिरों के लिए पुजारी तैयार होंगे, बल्कि अन्य मंदिरों के लिए भी प्रशिक्षित एवं समुचित योग्य पुजारी सुलभ हो सकेंगे।

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से

राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है। बैठक में मंदिर निर्माण की समीक्षा के साथ 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा भी तय की जाएगी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सोमवार देर शाम ही बैठक के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं।

अंतिम रूप देने के लिए दो-तीन माह से ही बैठकों का क्रम चल रहा है

प्राण प्रतिष्ठा समारोह अति विशद-व्यापक आयोजन के रूप में प्रस्तावित-संयोजित है और इसे अंतिम रूप देने के लिए दो-तीन माह से ही बैठकों का क्रम चल रहा है, किंतु मंगलवार से शुरू होने वाली बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इन दिनों रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर के भूतल को अंतिम स्पर्श दिया जा रहा है। फर्श और विद्युतीकरण के जैसे कार्यों के अतिरिक्त दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केंद्र एवं मंदिर के परकोटे का निर्माण अभी चल रहा है। सभी निर्माण दिसंबर तक पूर्ण करे जाने हैं। समझा जाता है कि जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर दूसरे ढंग की व्यस्तता बढ़ जाएगी और निर्माण पर समुचित ध्यान नहीं दिया जा सकेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……