MILK; यूरिया से बनाया जा रहा था दूध, एसडीएम ने कार्रवाई कर पांच डेयरियों को किया सील

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दूध डेयरी पर घी, दूध, पनीर, में जमकर मिलावट की जा रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार ने बुधवार को घी-दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके पालन में गुरुवार को विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा ने इकलोद गांव में दूध डेयरी पर छापामार कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान घरों में संचालित दूध डेयरी पर मिलावटी सामान पाया। यहां यूरिया खाद से दूध बनाने के उपयोग में आने वाला समान बरामद किया गया। एसडीएम ने पांच दूध डेयरियों को सील करके फूड विभाग टीम को मौके पर बुलाया और सैंपलिंग के बाद कार्रवाई शुरू की।

सूचना मिलते ही कलेक्टर ने सुबह विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा को मौके पर भिजवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि सभी पांच दूध डेयरी को सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए फूड विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया है। यह टीम सभी जगह से सैंपलिंग करके आगे की कार्रवाई करेगी।फोटो नंबर- 01 कैप्शन- विजयपुर के इकलोद गांव में दूध डेयरी पर की गई कार्रवाई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र