WEATHER; गुजरात में बारिश-बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

अहमदाबाद: गुजरात के अलग-अलग जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई. सोमवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात के विभिन्न हिस्सों से अब तक बारिश से संबंधित कुल 20 मौतें हुई हैं.

रविवार को राज्य में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से सभी मौतें हुईं हैं. एसईओसी अधिकारी ने बताया कि दाहोद जिले में चार, भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोटाद, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार रात एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि सोमवार को बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है.

एसईओसी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात के 252 तालुकाओं में से 234 में रविवार को बारिश हुई, सूरत, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, तापी, भरूच और अमरेली जिलों में 16 घंटों में 50-117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस बेमौसम बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. राजकोट के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई. अधिकारियों ने कहा कि फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा, बारिश ने सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी जिले के सिरेमिक उद्योग को भी प्रभावित किया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……