T20 World Cup; 20 टीमें भाग लेंगी, जिम्बाब्वे को छोटी टीम ने दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 20 टीमों का आईसीसी टूर्नामेंट जून 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. अब तक 18 टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. अंतिम 2 टीम पर फैसला 30 नवंबर को होना है. अभी अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के मुकाबले खेले जा रहे हैं. नामीबिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर टूर्नामेंट में 7 टीमें उतर रही हैं. टॉप-2 टीम को वर्ल्ड कप का टिकट मिलना है. इस बीच एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को युगांडा जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 5 विकेट से करारी हार मिली. यह जिम्बाब्वे की 3 मैच में दूसरी हार है. इस कारण उसके टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने पर खतरा मंडरा रहा है. टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

युगांडा के खिलाफ हुए मैच की बात करें, तो जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 136 रन ही बना सकी थी. कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे अधिक 48 रन बनाए. उन्होंने 39 गेंद का सामना किया. 2 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा इनोसेंट किया ने 23 तो सीन विलियम्स ने 21 रन का योगदान दिया. युगांडा की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिनेश नकरानी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर हेनरी ने सेनयोंडो ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए.

रियाजत ने बनाए 42 रन
जवाब में युगांडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम के दोनों ओपनर बैटर्स 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद रोजर मुकासा ने 23, अल्पेस रामानी ने 40 और रियाजत अली शाह ने 42 रन बनाकर युगांडा को 5 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. रियाजत ने 28 गेंद का सामना किया. 5 चौका और एक छक्का लगाया. दिनेश नकरानी भी 10 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, द्रविड़-सहवाग के बेटे को मिली जगह

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वन-डे मैच के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को भारत दौरे पर…

    GAME; लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, 2022 में अर्जेंटीना को जिताया था वर्ल्ड कप

    नईदिल्ली, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 2022 फुटबॉल विश्व कप का…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती