POLITICS; विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के साथ बघेल समर्थक जिलाध्यक्षों पर गिरेगी गाज

रायपुर, विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस में संगठन स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल की तैयारियां चल रही है। राजधानी में दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों पर 28 दिसंबर के बाद निर्णय लिया जाएगा। बहरहाल नए प्रभारी सचिन पायलट के आने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल समर्थक पदाधिकारियों पर गाज गिरने की चर्चा तेज हो गई है।

नागपुर में कांग्रेस की महारैली के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। सबसे पहले उन जिलों को सामने रखा जाएगा, जहां विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित 15 से अधिक जिले हैं। अन्य जिलों में बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरिया, सरगुजा, कोरबा, कवर्धा, बलरामपुर, जगदलपुर आदि शामिल हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद जिलाध्यक्षों की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं।

कांग्रेस में घमासान, कई पदाधिकारियों को हटाने की मांग

कांग्रेस की समीक्षा बैठक में कई पदाधिकारियों को हटाने की भी मांग रखी जा चुकी है। चुनाव के बाद कांग्रेस में अंर्तकलह के चलते कई बड़े पदाधिकारी भी नप सकते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2024 की शुरूआत से ही नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। विधानसभा में बड़ी हार के बाद लोकसभा के लिए पार्टी को खड़ी करने की चुनौती अब बड़े पदाधिकारियों पर चुकी है।

नए प्रभारी से उम्मीदें

कुमारी सैलजा को हटाने जाने के बाद सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई है। ऐसे में कांग्रेस के पदाधिकारियों को काफी कुछ उम्मीदें हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठनात्मक फेरबदल से लेकर जिला स्तर पर पदाधिकारियों को हटाने एवंं नई नियुक्ति का निर्णय प्रदेश प्रभारी के सलाह-मशवरे के बाद लिया जाएगा।

अभी बनेंगे रहेंगे बैज

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की संभावना कम है। विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले ही दीपक बैज को कमान सौंपी गई थी। इससे पहले मोहन मरकाम  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। मरकाम व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच राजनीतिक खींचतान के बाद बैज को जिम्मेदारी दी गई। हालांकि विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर समीक्षा बैठक में बैज पर भी सवाल दागे गए। उन्होंने अपना जवाब हाईकमान के सामने रखा है।जानकारी के अनुसार, उनकी नियुक्ति आगे बढ़ाई जा सकती है।

उपनेता की नियुक्ति अगले महीने

नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में उपनेता की नियुक्ति होगी। उपनेता के अलावा विधायक दल के लिए सचेतक की भी नियुक्ति की जाएगी। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक दल के लिए उपनेता बनाए जाने की परंपरा है। 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, 2008 में कांग्रेसी नेता रामपुकार सिंह व 2013 में रेणु जोगी को उपनेता बनाया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; वाराणसी से लाए गए पवित्र माटी और जल कलश की 31 को श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

    0 संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत अम्बिकापुर होते हुए रायपुर पहुँचेगा पवित्र कलशरायपुर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि…

    BJP; काकरोच प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ में युवाओं पर भाजपा- कांग्रेस की नजर, भाजपा ने शुरु किया सदस्यता अभियान

    2 लाख युवाओं को जोड़ने “ज्वॉइन बीजेवायएम” सदस्यता अभियान शुरु, राहुल टिकरिहा का दावा- 7 दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की रायपुर, काकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र