BOARD; 12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होंगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च को समाप्‍त होंगी। बोर्ड परीक्षाएं कुल 23 दिन चलेंगी। बतादें कि इस बार दसवीं में 3,47,000 अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फार्म भरे हैं।

माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च और दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। दसवीं में 3,47,000 विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं और 12वीं में 2,62,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं।

1- स्टूडेंट्स सबसे पहले छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाएं।

2- होम पेज पर सूचना पटल पर हाई स्कूल/ हायर सेकण्डरी/डी. पी.एड (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 समय -सारिणी लिंक पर क्लिक करें।

3- लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ स्‍क्रीन पर खुल जाएगी।

4- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा