SEMINAR; छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के 272 विश्वविद्यालयों के कुलपति उज्जैन में जुटेंगे,राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर करेंगे चर्चा

रायपुर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं इसकी चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के 272 शासकीय-अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिनिधि मध्यप्रदेश के उज्जैन जाएंगे। सभी विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हाल में राज्यपाल मंगु भाई पटेल की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्र की कान्फ्रेंस में शामिल होंगे।

 कान्फ्रेंस 2 और 3 मार्च को होगी। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार भी सम्मिलित होंगे। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डा. मोहन  यादव को आमंत्रित किया जा रहा है। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मध्य क्षेत्र कार्यान्वयन समिति के समन्वयक है।

यह लक्ष्य है राष्ट्रीय शिक्षा नीति का

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विश्व स्तरीय शैक्षिक प्रणाली विकसित करने के लिए लागू की गई है। इस शिक्षा नीति का अंतिम लक्ष्य ऐसे उत्कृष्ट लोगों का निर्माण करना है जो तर्क करने और कार्य करने में सक्षम हों, जो साहसी और लचीले हों, जिनके पास वैज्ञानिक मानसिकता और रचनात्मक कल्पना हो, और जिनके पास मजबूत नैतिकता और मूल्य हों। अब तक हुए क्रियान्व्यन के परिणाम कैसे हैं, इसकी समीक्षा कान्फ्रेंस में की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

    0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र