EDUCATION; छात्रों के लिए अच्‍छी खबर, IIT की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ में खोले जाएंगे CIT, डिप्‍टी CM ने दिए निर्देश

 रायपुर, आईआईटी की तर्ज पर छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (CIT) खोले जाएंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में सीआईटी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में सीआइटी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे राज्य के भीतर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को नया शैक्षणिक मंच मिलेगा। साथ ही आइआइटी जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन होने के लिए भी उत्साह बढ़ेगा।

व्यापमं की परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के पहले

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापमं द्वारा निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहले आयोजित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परीक्षा के संबंध में पेपर लीक जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो। भर्ती परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए अधिकारियों को अग्निवीरों की भर्ती का कोटा बढ़ाए जाने के लिए आर्मी हेडक्वाटर को इस संबंध में जल्द अनुरोध पत्र भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आइटीआइ में उद्योगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए ट्रेड की शुरूआत की जाए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके।

रोजगार कार्यालय होगा अपटेड

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रोजगार कार्यालय से रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार अभ्यर्थियों के डाटा के सुव्यवस्थित संधारण हो। जिन अभ्यर्थियों को रोजगार मिल जाता है उनके नाम सूची से हटा दिए जाए। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज व पालीटेक्निक के सेवा भर्ती नियम का अनुमोदन सामान्य प्रशासन विभाग से जल्द कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…