POLITICS; राज्यपाल बैस की मौजूदगी में सीएम साय बोले-आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे

* छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणा

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। पहले महिलाएं घर के कामकाज तक सीमित रहती थी, सामाजिक गतिविधियों में केवल पुरुषों का ही योगदान रहता था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें आरक्षण का भी लाभ मिल रहा है और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कुर्मी समाज की पहचान एक राष्ट्रभक्त और मेहनतकश समाज है। स्वतन्त्रता आंदोलन में इस समाज के महापुरूषों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पांच वर्षों में आम जनता से किए हर वायदे को पूरे करेंगे। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, समाज के पदाधिकारी चोवा राम वर्मा, धर्मेंद्र सरसिहा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश