खेल मंत्री टंकराम बोले- हर गांव में खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित करे,खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाना भी जरूरी

रायपुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे।

खेल सचिव श्री एक्का एवं खेल संचालक श्रीमती सिन्हा ने प्रदेश में संचालित सभी आवासीय खेल अकादमियों एवं गैर आवासीय खेल अकादमियों, विभिन्न खेल गतिविधियों सहित युवा कल्याण गतिविधियों की जानकारी दी। खेल मंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध खेल मैदानों और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बच्चों को खेलने के लिए सुव्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध कराने के लिए खेल मैदानों को विकसित करने की कार्यवाही की जाए। सभी जिलों के सभी गांवों में खेल मैदान हेतु उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर खेल मैदान बनाने हेतु सुरक्षित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
खेल मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के राशि अंतरण और राशि के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया जा चुका हैं, जिसका कड़ाई से पालन  सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट की जानकारी भी अधिकारियों से ली। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; टीम इंडिया ने रचा इतिहास,भारत तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

    अहमदाबाद, भारत ने वो कर दिखाया, जो दुनिया की किसी टीम ने आज तक नहीं किया था. टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी…

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    You Missed

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका