NEGLIGENCE ;पुलिस ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

बिलासपुर, कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र की किशोरी के साथ इस इलाके में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके प्रभाव से किशोरी को गर्भ ठहर गया। जब तक यह बात परिजनों को पता चलती काफी विलंब हो चुका था। महिला पुलिस अधिकारी को जानकारी देने पर उसने दिलचस्पी नहीं ली और इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस पूरे मामले में महिला अधिकारी के रवैया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में पुलिस को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ मामलों में कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग की महिला अधिकारी उदासीनता बरतने से बाज नहीं आ रही है। बालको नगर थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में नाबालिक पीड़िता के द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी महिला अधिकारी को दी गई। पूरा विषय बताने पर अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाया। दोनों की बात सुनी। इस घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया। उसके परिजन ने बताया कि घटना की शिकायत करने के लिए हम लोग महिला अधिकारी से मिले थे जिस पर उसने दोनों पक्षों की गरीबी और आपसी रिश्तों का जिक्र करते हुए राजीनामा कर लेने पर जोर दिया।

नाबालिग के प्रसव होने और बच्चे को जन्म देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है । यह सब विकृतियों की ओर इशारा करती हैं । हालिया घटनाक्रम में अस्पताल से प्रतिवेदन मिलने पर यहां की चौकी पुलिस ने संबंधित पक्ष का बयान लिया है। देखना होगा कि इस दिशा में आगे पुलिस क्या कुछ कदम उठाती है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…