INSPECTION; कांक्रीटजोन बनाने की शिकायत पर ऑक्सीजोन पहुंचे कलेक्टर,मॉर्निंग वॉकर्स से मिले एवं कांक्रीटीकरण कम से कम करने अफसरों को दिए निर्देश

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज सुबह पंडरी स्थित ऑक्सीजोन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक के लिए यहां पहुंच नागरिकों से मुलाकात की एवं उनसे संचालन संबंधी सुझाव भी मांगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप भी साथ थे।

अल सुबह ऑक्सीजोन परिसर के निरीक्षण भ्रमण के दौरान निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने अवगत कराया कि पूर्व में यह ऑक्सीजोन परिसर वन विभाग द्वारा संचालित था, अब इस संपूर्ण परिसर के प्रचालन संबंधी व्यवस्थाओं में उन्नयन की गतिविधियां रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम द्वारा की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि चरणबद्ध रूप से परिसर के रख-रखाव के लिए जरूरी निर्माण कार्य किए जाए एवं हरियाली का ध्यान रखते हुए कांक्रीटीकरण कम से कम किए जाए। उन्होंने पूर्व में बने प्रसाधन कक्षों का रखरखाव कर इसे भी संचालन योग्य बनाने के निर्देश दिए है।

दरअसल सौंदर्यीकरण के नाम पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम द्वारा आक्सीजोन में जगह जगह कांक्रीटीकरण किया जा रहा है। यहां गार्डन क अंदर घेरेबंदी कर गार्डन बनाया जा रहा है। इससे प्राकृतिक हरियाली प्रभावित हो रही है। खुले जिम को भी कांक्रीट में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ पर मार्निंग वाक करने वालों की शिकायत है कि अनावश्यक कांक्रीटीकरण से तापमान बढेगा और आक्सीजोन का कोई मतलब नहींं रहेगा । इस आशय की शिकायत गत दिवस कलेक्टर से की गई थी। जिस पर आज सुबह कलेक्टर ने आक्सीजोन का जायजा लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…