REVIEW; राजस्व मंत्री की दो टूक-अवैध कॉलोनी एवं प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक

*राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश*

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, डीएफओ मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।

लगभग साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण एवं उसके प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। श्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने को कहा। 

श्री वर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल हमारी पहली प्राथमिकता है। जिले में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने के लिए सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। अवैध शराब विक्रय, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की बात कही। 

कलेक्टर चंदन कुमार ने मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में कार्ययोजना बनाकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकारण किया जाएगा। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी आश्वस्त किया की अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DM; अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर ने मारा कलेक्ट्रेट परिसर में छापा

    0 दलालों की भीड को नियंत्रित करने भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण…

    CAMP; कर्मचारियों की सकारात्मक पहल,सुशासन तिहार की शिविर में एक ही गाडी में पहुंचे अफसर- कर्मचारी

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में आज सुशासन तिहार के दौरान एक प्रेरणादायी और अनोखी पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…