सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य से 4 ट्रेनें रद्द, दो गाडी बदले रुट पर

रायपुर, पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी कार्य हेतु दिनांक 20 जनवरी से 27 जनवरी के मध्य नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :- 

*रद्द होने वाली गाडियां:-*

1) दिनांक 20 जनवरी से 28 जनवरी’ 2024 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

2) दिनांक 19 जनवरी से 27 जनवरी’ 2024 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

3) दिनांक 20, 23 एवं 27 जनवरी’ 2024 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

4) दिनांक 18, 21 एवं 25 जनवरी’ 2024 को तिरुपति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

*विलंब से रवाना होने वाली गाडियां:-*

1. दिनांक 23 जनवरी’ 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी । 

2. दिनांक 21 जनवरी’ 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।  

3. दिनांक 25 जनवरी’ 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।  

*मार्ग परिवर्तित गाडियां:-*

1. दिनांक 19, 20, 23, 25 एवं 26 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।  

2. दिनांक 20, 21, 22 एवं 25 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।  

3. दिनांक 24 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।

4. दिनांक 20 एवं 27 जनवरी’ 2024 को गाडी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी ।

       

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग