GOLD; पांच साल में दोगुना हो गया सोने का भाव,निवेश पर सबसे ज्यादा सुरक्षित

00 आज की खरीदी में कल की समझदारी

रायपुर, कहते हैं सोना आखिर सोना होता है वाकई यह सौ फीसदी सच साबित हो रहा है जब लोगों ने आज निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम सोना को मान लिया है। बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल पुथल से पांच साल में इसका भाव दोगुना जरूर हो गया लेकिन नहीं बदला तो लोगों का भरोसा इसलिए आज भी शेयर व प्रापर्टी की तुलना में लोग सोने-चांदी में निवेश पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। वर्ष 2018 में सोना 30200 रुपए था आज  63500 रुपए है। वहीं चांदी 39600 रुपए प्रति किलोग्राम थी और आज  75000 रुपए प्रति किलोग्राम है। मतलब सोना 110 व चांदी 90 फीसदी मुनाफा दे रही है। कभी भी किसी भी स्थिति में बेंचे कुछ टका काटकर वापसी की गारंटी सुनिश्चित है।

सराफा से जुड़े पुराने कारोबारी और रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का कहना है कि सोने व चांदी में निवेश आज के परिवेश में सबसे बड़ी समझदारी है। सोने की कीमत को देखें तो पिछले पांच सालों में वह लगभग दोगुना हो चुका है। फिर भी लोग खरीद रहे हैं। एक समय था जब शेयर मार्केट व प्रापर्टी के प्रति लोगों का रूझान काफी ज्यादा था,लेकिन लगातार बढ़ते रिस्क के कारणों को देखते हुए लोग अब सोने व चांदी में ही निवेश कर रहे हैं। पुराने जमाने के लोग भी जेवर सहेजकर रखते थे ताकि समय पर काम आए,आज फिर वही दिन लौट आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर सराफा में जरूर होता है लेकिन स्थानीय लोगों को इसका फर्क इसलिए महसूस नहीं होता है क्योकि उन्हे मालूम है रिटर्न तो मिलना ही है। इन दिनों ऊंची कीमत के बाद भी शादी ब्याह की खरीदी से बाजार गुलजार है। इसलिए दावे के साथ कह सकते हैं आज की खरीदी में कल की समझदारी है।

कीमतों पर एक नजर

1 जनवरी 2018 – सोना 30200 व चांदी 39600

1 जनवरी 2019 – सोना 32700 व चांदी 39000

1 जनवरी 2020 – सोना 39150 व चांदी 46700

1 जनवरी 2021 – सोना 51400 व चांदी 66400

1 जनवरी 2022 – सोना 49500 व चांदी 63700

1 जनवरी 2023 – सोना 54000 व चांदी 66500

1 जनवरी 2024 – सोना 63500 व चांदी 75000

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत