GANGRAPE;150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालोद जिले में युवती से गैंगरेप करने वाले दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लेकर 8 जगहों तक करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने, जिसके बाद सफलता मिली. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने गुण्डरदेही थाने में 15 जनवरी को अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. वहीं मामले में पुलिस ने 3 टीम गठित किया.

मामले में गठित टीम के ने घटना स्थल और आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपी राहुल देवार और बबलु देवार को कपड़ा दुकान पर कुछ सामान खरीदते हुए दिखे. प्राप्त फुटेज के आधार पर जांच किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैंड गुण्डरदेही के एक होटल में लुकछिप रहा है. जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने स्वीकार किया.घटना के बाद आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो गए थे. आरोपियों की तलाश में लगी सायबर सेल को चिल्हाटी गांव जिला मोहला मानपुर पर लोकेशन मिला. जिसपर घेराबंदी कर आरोपियों को पुलिस पकड़ने पहुंची लेकिन पुलिस के आने की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कूटी छोड़कर फरार हो गए.

वहीं राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. साथ ही नागपुर की ओर रवाना टीम ने आरोपी राहुल देवार के नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकेशन मिलने के बाद उसे नागपुर से घेराबंदी कर पकडा गया. मामले में तीनों आरोपियों की पहचान कार्रवाई कराने के बाद उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…