हवा-पानी के साथ गाज गिरने से छत्तीसगढ़ में पांच की मौत, कवर्धा,कोंडागांव और मरवाही में गई जानें

रायपुरमौसम के अचानक करवट लेने से प्रदेशभर में वर्षा हुई और ओले गिरे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कवर्धा, कोंडागांव, मरवाही में पांच लोगों की जान चली गई। अंतागढ़ में तीन मवेशी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। धान को छोड़कर अन्य फसलों के लिए यह वर्षा नुकसानदायक है।

शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर तक जमकर वर्षा होने लगी। कांकेर, बालोद, में ओले गिरने लगे। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बालोद दौरा रद कर दिया गया। वह एक कार्यक्रम में जाने वाले थे, लेकिन वहां आंधी के कारण पंडाल गिर गया। प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, पेंड्रा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कांकेर, बस्तर, बालोद में आंधी चली और ओले गिरे।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। अभी एक दो दिन मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बने रहने की संभावना है।

पेड़ के नीचे खड़े किसानों पर गिरी बिजली

कवर्धा के सहसपुर में सुबह नौ बजे खेत के किनारे दो किसान ननकू साहू और परमानंद पटेल पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। कांकेर के चारामा में मां-बेटी झुलस गईं। अंतागढ़ के बड़े तेवरा में तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नौवीं के छात्र की जान चली गई।

कोंडागांव में दो बच्चियों की मौत

कोंडागांव के चिलपुटी में 10 वर्षीय मोनिका नाग पिता देवीसिंह नाग और उसकी हमउम्र राधा मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम इमली बीन रहीं थी। इसी दौरान वर्षा शुरू हो गई। इससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’