FASTag के लिए KYC की समय सीमा बढ़ा सकती है NHAI, एक महीने की मिल सकती है छूट

नई दिल्ली,एजेंसी,  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) फास्टैग के लिए केवाईसी की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा सकती है। इससे पहले 15 जनवरी को एनएचएआइ ने कहा था कि बैंक अधूरे केवाईसी वाले फास्टैग को 31 जनवरी 2024 के बाद बंद कर देंगे, भले ही उनमें वैध राशि मौजूद हो। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि 1.27 करोड़ में से केवल सात लाख मल्टीपल फास्टैग बंद किए गए हैं। इसलिए, हम इस समय सीमा को एक महीने और बढ़ा रहे हैं।

इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए एनएचएआइ ने एक वाहन, एक फास्टैग पहल लागू की है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने को रोकना है।

फास्टैग का केवाईसी पूरा होना जरूरी

एनएचएआइ ने कहा था कि फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने फास्टैग की केवाईसी पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए नवीनतम फास्टैग का केवाईसी पूरा होना जरूरी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई