RMC; सभी 10 जोन में प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सभी 10 जोन में प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक खेमलाल देवांगन को जोन 1 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक रवि लावनिया को जोन 2 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक जोन 9 महेन्द्र कलिहारी को स्वच्छता निरीक्षक जोन 2, सहायक ग्रेड 3 अब्दुल नफीस को प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 3, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक वीरेन्द्र चंद्राकर को जोन 4 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक संदीप वर्मा को जोन 5 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, वैक्सीनेटर संजीव शर्मा को जोन 6 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक आदिव्य हजारी को जोन 7 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक गोपी देवांगन को जोन 8 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक आत्मानंद साहू को जोन 9 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व निरीक्षक पूरन तांडी को जोन 10 का प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ कर दिया है।

वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक उमेश नामदेव को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में पदस्थ कर प्रतिदिन महापौर स्वच्छता सेल के कार्यो का निरीक्षण, निराकरण एवं निदान 1100 का निरीक्षण व निराकरण , वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक भूषण ठाकुर को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में सोमवार, मंगलवार, बुधवार को रात्रिकालीन सफाई कार्य निरीक्षण रात्रि 10 बजे से प्रातः 10 बजे तक करने एवं गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय स्वच्छता गैंग के कार्यो को पर्यवेक्षण कार्य करने, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक बारोन बंजारे को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार को रात्रिकालीन स्वच्छता अभियान का निरीक्षण कार्य रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक और सोमवार, मंगलवार, बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता गैंग के कार्यो का पर्यवेक्षण कार्य का दायित्व दिया गया है।

  41 वर्ष की सेवा देने वाले कार्यपालन अभियंता शिबू लाल पटेल सेवानिवृत्त

लगभग 41 वर्ष की अवधि तक निरंतर रायपुर नगर पालिक निगम को सेवा देने के उपरांत कल निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता शिबूलाल पटेल का नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा के नेतृत्व में सम्मान किया । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    बलौदाबाजार–पलारी, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधि मंडल ने शहीद वीर नारायण सिंह, गुरुघासीदास, संत कबीर के जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार पदस्थापना पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष…

    MINING; जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका लगाई जाएगी,निगरानी समिति गठित की जाएगी

    0 जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त  0 खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए जिला स्तरीय टास्क…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….