CRIME; राजधानी में कारोबारी से लूट,आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर नकदी समेत कार लूटकर भागे युवक

रायपुर, राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में बस्तर के कारोबारी से लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले रास्ता पूछा इसके बाद आंख में मिर्ची पाउडर डालकर कार और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। राखी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राखी थाने में जय नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।कारोबारी ने बताया कि वह कतियार रास वार्ड नंबर तीन दंतेवाडा में रहते हैं। रविवार की शाम छह बजे अपनी पत्नी के बड़े भाई की कार से धमतरी से रायपुर नेशनल हाइवे रोड से आ रहा था। रात लगभग नौ बजे निमोरा के पास पहुंचा था। इस बीच कार रोक कर किनारे खड़ा किया था। वह गाड़ी के अंदर ही बैठा था, तभी एक व्यक्ति गाड़ी के पास आकर पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। जय नारायण ने बताया कि रायपुर की ओर जाता है। इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा खिड़की से हाथ डालकर गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया।

प्रार्थी ने उसके हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके दूसरे साथी ने रासायनिक पदार्थ स्प्रे आखों में छिड़क दिया। जिसके उसको दिखना बंद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली चीज से कंधें और हाथ पर वार कर दिया। हाथ से चाबी छिन कर एवं खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोलकर प्रार्थी को बाहर खींचकर गिरा दिया। इसके बाद नीचे गिराकर पिटाई की। तीन में से एक कार लेकर और दो अन्य बाइक लेकर भाग गए। कार में रखे बैग में 25 हजार रुपये नकदी और दस्तावेज भी थे। इसके बाद कारोबारी ने डायल-112 पर काल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका इलाज करवाया। इसके बाद उसे थाने लेकर गए, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा