NEGLYGENCE;झोलाछाप डाक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, मरीज की मौत, एफआईआर दर्ज

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के ट्राइबल कालोनी में अवैध रुप से संचालित दवाखाने में दो दिन पहले इंजेक्शन लगाने के बाद चंदेनार के परदेशी की मौत हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा  के नेतृत्व में मृतक के स्वजन ने मंगलवार को संचालक के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्लीनिक के संचालक ने उपचार के नाम पर कोई इंजेक्शन लगाया था, जिसके एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा को दी तो, उन्होंने तत्काल क्लीनिक संचालक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने ग्रामीणों को जिला मुख्यालय बुलाया।

मृतक परदेशी तेलाम के स्वजन ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे परदेशी को शरीर व पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद उसे भास्कर दवाखाना लेकर गए थे। दवाखाना के संचालक ने कोई पाउडर घोल के पीने के लिए दिया फिर इंजेक्शन लगाई गई। मरीज की हालत बिगड़ता देख संचालक ने उन्हें क्लीनिक से शीघ्र जाने को कह दिया। परदेशी के परिजन उसे दूसरे डाक्टर को दिखा पाते उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। तुलिका ने बताया कि इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात हुई उन्होंने ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही क्लीनिक संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि क्लीनिक संचालक की ओर से उपचार के बाद कोई पर्ची रोगियों को नहीं दी जाती, जिससे पता ही नहीं चलता कि क्या इंजेक्शन व दवाइयां दी जा रही है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…