रायपुर का टांटीबंध चौक बना एक्सीडेंट प्रोन जोन; हाईकोर्ट ने NHAI और राज्य शासन से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की सड़कों की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिका की सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायमित्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राजधानी रायपुर के टांटीबंध चौक में ओवरब्रिज निर्माण के चलते एक्सीडेंट प्रोन जोन बन गया है और ट्रैफिक जाम रहता है। ऐसे ही हाटी से धर्मजयगढ़ रोड की हालत बहुत खराब है। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिवीजन बेंच ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राज्य शासन को अगली सुनवाई तक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। केस की सुनवाई अब 17 अप्रैल को होगी।

इस जनहित याचिका की सुनवाई से पहले न्यायमित्र प्रतीक शर्मा ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों की सड़कों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिपोर्ट भी तैयार की है। इसमें रायपुर के टांटीबंध चौक में लंबे समय से बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया, तब पता चला कि चौक में लगातार हादसे हो रहे हैं और निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है, जिसके कारण लोग परेशान हैं।

इसी तरह उन्होंने हाटी-धर्मजयगढ़ रोड का भी निरीक्षण किया, तब पता चला कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हाटी-धरमजयगढ़-पत्थलगांव सड़क मार्ग के लिए उन्नयन कार्य को भारतमाला परियोजना में शामिल किया गया है, जिसके तहत धरमजयगढ़ से हाटी तक 24 किमी की सिंगल लेन की सड़क में डामरीकरण किया जा रहा है। लेकिन, यह काम काफी धीमी गति से चल रही है और पांच साल में काम पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में रिपोर्ट फाइल किया और तथ्यों से डिवीजन बेंच को अवगत कराया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर