RAILWAY;अब कटनी रूट पर तीसरी पटरी के लिए ब्लाक, थमे कई ट्रेनों के पहिए 

रायपुर, कटनी रूट पर रविवार से रेलवे का बड़ा ब्लाक लगने के साथ ही कई ट्रेनों के पहिए थम गए। रेलवे का इंजीनियरिंग और सिग्नल दुरुस्त करने वाला अमला अनूपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के बीच घुनघुट्टी स्टेशन में तीसरी पटरी तैयार करने के लिए ट्रैक पर उतर गया है। रायपुर और बिलासपुर की इस मुख्य रेल लाइन पर ब्लाक होने से ट्रेनों की आवाजाही एक सप्ताह तक काफी प्रभावित रहेगी। इसका असर ब्लाक शुरू होने के साथ ही दिखाई देने लगा है। ब्लाक के चलते बिलासपुर से रीवा और चिरमिरी जैसी ट्रेनों के यात्री गाड़ियां रद होने काफी परेशान हैं। खासकर जिन यात्रियों ने दो से तीन महीना पहले से कंफर्म टिकट ले रखा था, उन्हें अब टिकट का पैसा वापस लेने के लिए स्टेशन तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर तरफ से गरीब रथ और अजमेर शरीफ ट्रेन भी रद होने के दायरे में है। वहीं, गोंदिया से रात 12 बजे आने वाली बरौनी एक्सप्रेस की आवाजाही भी बंद हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह तक बालाघाट, जबलपुर के रास्ते आना-जाना करेगी।

इस ट्रेन से आने और जाने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। गोंदिया स्टेशन तक दौड़ लगाने पर ही ट्रेन में सफर करना संभव है। सारनाथ, अमरकंटक, नौतनवा, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ब्लाक वाले सेक्शन से सीधे-धीरे निकाली जा रही हैं। 26 फरवरी तक कटनी रूट से होकर चलने वाली ट्रेन के रद होने और लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं।

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव

रेलवे प्रशासन ने सोनपुर रेल मंडल के दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का दलसिंह सराय स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव घोषित किया है। आते-जाते यह ट्रेन अगले छह माह तक इस स्टेशन में रुकेगी।लखनऊ से चलकर रायपुर आने वाली गरीब रथ सोमवार को नहीं चली। यह ट्रेन रायपुर तरफ से 20 फरवरी को भी रद रहेगी। ऐसी ही स्थिति का सामना इस ट्रेन के यात्रियों को 22 और 23 फरवरी को भी करना पड़ेगा, क्योंकि दोनों तरफ से इस ट्रेन को ब्लाक के कारण रद किया गया है। रायपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली इस एक मात्र ट्रेन के यात्रियों को आसानी से क्नफर्म टिकट नहीं मिलते है, परंतु अब उन्हें टिकट रद कराने के साथ पैसे वापसी के लिए स्टेशन जाना पड़ रहा है। इसी तरह 25 फरवरी को दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस भी रद की गई है। इससे यात्री परेशान होंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य