NAXALITE;मेरे पति नक्सली नहीं,तेंदूपत्ता बांधने के लिए रस्सी का जुगाड करने जंगल गए थे, PCC अध्यक्ष बोले- कोयलीबेड़ा मुठभेड़ की हाईकोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कांकेर के कोयलीबेड़ा में कथित मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांकेर जिले की पुलिस द्वारा 25 फरवरी को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुये तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ के संबंध में मुठभेड़ में मारे गये लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल खड़ा किया जाना तथा कहना कि मारे गये तीनों लोग नक्सली नहीं थे, उनके यह आरोप बेहद ही चौकाने वाले है तथा उन सभी के परिजनों ने मृतकों के बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सभी कुछ दिखाया है। कांकेर जिला मुख्यालय में मृतकों के परिजन स्वयं सामने शिकायत करने आये थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मारे गये लोगों की पत्नियों ने कहा कि वे सब चावल, दाल लेकर रस्सी लेने जा रहा हूं बोलकर निकले थे। अभी तेंदूपत्ता बूटा कटाई का समय है। अप्रेल में तेंदूपत्ता तोड़ाई होता है उसके लिए सब लोग अभी रस्सी जुगाड़ कर लेते है। उसी को लेने ये लोग जंगल गए थे, हमारे पति नक्सली नहीं है, और ये लोग जो समान दिखा रहे है, वैसा कुछ नहीं है। हमारे पति को नक्सली बता कर मारा गया है।
दीपक बैज ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतें बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे है। आरोपों को गंभीरता को देखते हुये यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिये। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाये।

जांच हेतु समिति का गठन

कथित नक्सली मुठभेड़ में तीन ग्रामीणों की हुई मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी संयोजक, पूर्व विधायक संतराम नेताम सदस्य, पूर्व विधायक शंकरलाल ध्रुव सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर सदस्य, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई सदस्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सदस्य है।
जांच समिति के सदस्यों को कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गामों का दौरा कर पीड़ित परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट एवं चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    नईदिल्ली, देश में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में…

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    16 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य को विधान सभा सीट संख्या के आधार पर राज्य सभा के लिए  दो महिला निर्वाचित हो जाएंगी।ये दो महिला है भाजपा की लक्ष्मी वर्मा…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….