POLITICS; मंत्री राजवाड़े ने देर रात तक सुनी महतारी वंदन योजना समेत महिलाओं की समस्याएं

रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने आवास कार्यालय में देर रात तक महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिलाओं को यथासंभव समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से मिलने दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार सहित रायपुर जिले से महिलाएं, महिला समूह की सदस्य और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े का दंतेवाड़ा जिले से मिलने पहुंची समूह की महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुए रेडी-टू-ईट बनाने का काम शीघ्र दिलाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि रेडी-टू-ईट बनाने का काम स्थानीय महिलाओं को मिलने से उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोयदा और मरदा से मिलने पहुंची महिलाओं ने मातृ वंदन योजना में नाम ना आने की बात कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तुरंत विभागीय संचालक को बुलाकर महिलाओं की समस्या का समाधान करने कहा।

मुंगेली जिले से पहुंचे श्री अश्वनी कुमार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के सभी हनुमान भक्तों की ओर से चैत पूर्णिमा को हनुमान जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आवेदन पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अनुशंसा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से डेफ क्रिकेट एसोसिएशन रायपुर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग से नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; सरगुजा में समस्या बताने 20 KM पैदल चलीं छात्राएं तो भड़के सीएम, एक फोन से नप गए प्रिंसिपल, वॉर्डन को नोटिस

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के अंबिकापुर के शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई थी। अब इस मामले में…

    JOBS; छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी