PADDY; CM साय बोले-धान के अंतर की राशि 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी

*पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा*

रायपुर,12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी।  साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की  जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार  पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही  प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……