POLITICS; महेश कश्यप को भाजपा ने जगदलपुर लोकसभा सीट से बनाया प्रत्याशी,सरपंच रही कमलेश भी उतरी मैदान में

भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप पर खेला दांव - Dakshinapath - हकीकत  के धरातल पर...

जगदलपुर, बस्तर में भाजपा ने अनुषांगिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े नए व युवा चेहरे महेश कश्यप को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जैसे कद्दावर और वरिष्ठ नेता की जगह भाजपा ने कम चर्चित पर राष्ट्रवादी नेता को टिकट देकर एक बार फिर से चौंकाने वाला निर्णय लिया है। हल्बा व गोंड बहुल बस्तर में जातिगत समीकरण को किनारे करते हुए भतरा समुदाय के महेश को टिकट दी गई है।

महेश इसके पहले 2014 से 2019 तक सरपंच रहे हैं और अब सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। महेश कश्यप नगरनार के समीप कलचा गांव के रहने वाले हैं। 1996 से 2001 तक बजरंग दल में जिला संयोजक के रुप में जुड़ने के बाद प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के पद पर हैं। 2021 से अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष के पद पर हैं।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज में उपाध्यक्ष भी व बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संभागीय संयोजक हैं। बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के तले एक माह पहले नारायणपुर से दंतेवाड़ा तक आदिवासियों को मतांतरण रोकने यात्रा निकाले जाने के बाद चर्चा में आए थे। इससे पहले 2001 से 2007 तक विश्व हिंदू परिषद में जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्व हिंदू परिषद, प्रांत सह संयोजक बजरंदग दल, बजरंग दल साप्ताहिक मिलन प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत जैसे विभिन्न पद पर रहे चुके हैं।

 भाजपा ने जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से कमलेश जांगड़े को बनाया प्रत्याशी

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट  से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है। सक्ती जिले की मसनियां कला गांव की रहने वाली कमलेश जांगड़े ने वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद संयोजक का दायित्व निभाया। वर्ष 2005 के बीच जनवरी 2015 के बीच दो बार सरपंच रहीं। कलेक्टर द्वारा प्रथम सरपंच कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान मिला। 2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य औऱ सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व निभाया। वर्ष 2020 में जांजगीर-चांपा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहीं। जनवरी 2023 से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं।

कमलेश जांगड़े के बारे में

पति- बसंत कुमार जांगड़े

जन्म तिथि- 30 दिसंबर 1977

शिक्षा– एम.ए. हिन्दी साहित्य, डी. एड

रुचि– समाज सेवा अध्ययन, राजनीति, भारतीय संस्कृति

जाति- सतनामी (अनुसूचित जाति)

 कोरबा सीट से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सरोज पांडे

भाजपा की तेजतर्रार नेत्री सरोज पांडेय तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्हें भाजपा ने कोरबा से मैंदान में उतारा है। सरोज दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं। साल 2000 पहली बार और 2005 में दूसरी बार दुर्ग की महापौर बनीं। 2008 में पहली बार वैशाली नगर से विधायक बनीं। 2009 के दुर्ग संसदीय सीट से सांसद बनी।2013 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2014 का लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से हारीं। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव रहीं। 2018 में पहली बार निर्वाचित राज्यसभा सदस्य बनीं। कांग्रेस के प्रत्याशी लेखराम साहू को हराया था।

महासमुंद लोकसभा सीट से रूपकुमारी चौधरी

महासमुंद लोकसभा सीट से रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा की पूर्व सदस्‍य हैं। आप 2013 से 2018 तक बसना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। रूप कुमारी भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता हैं और मई 2015 से दिसम्बर 2018 तक संसदीय सचिव रह चुकी हैं।. 

रूपकुमारी चौधरी के बारे में

पूरा नामरूपकुमारी चौधरी
जन्म तिथि05 Jul 1976 (उम्र 47)
जन्म स्थानबसना
पार्टी का नामBharatiya Janta Party
शिक्षा10th Pass
व्यवसायराजनेता और खेती
पिता का नामखेमराज पटेल
माता का नामहीरावती पटेल
जीवनसाथी का नामओमप्रकाश चौधरी
जीवनसाथी का व्यवसायकृषि
स्थाई पतागांव-हरिहर, पी.ओ. और तहसील- सरायपाली, ज़िला-महासमुंद
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां