POLITICS; भगवान राम आज होते तो भाजपा उनके घर भी ED भेज देते, सीएम अरविंद केजरीवाल का हमला

नईदिल्ली, एजेंसी, दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बजट पर अपनी बात सदन के टेबल पर रखीं। उन्होंने कहा कि आज जब बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो मनीष सिसोदिया की याद आ गई। मनीष सिसोदिया ने 9 बार बजट पेश किया है। उम्मीद है वे अगले वर्ष बजट पेश करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘देश में दो घटनाएं घटीं। पहली घटना 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी। 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। दोनों सरकारें बहुमत से बनी।’ दोनों सरकारों ने दो मॉडल रखें, जो इलेक्शन जिताने की गारंटी देते हैं। एक विकास का मॉडल है और दूसरा विनाश का मॉडल। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने काम किया और विकास का मॉडल रखा।

भगवान राम इस युग में होते तो

केजरीवाल ने कहा कि अगर भगवान राम इस युग में होते तो ये उनके घर ईडी भेज देते। ये भी कहते कि भाजपा में आओ वरना जेल जाओ। तुम जितने समन भेजोगे हम उतने स्कूल बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे आठ समन आए हैं, मैं इतने ही स्कूल बनवाऊंगा।’ सीएम केजरीवाल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से कितना पैसा मिला। ना जाने कितनी सरकारें गिरा दी। अब हिमाचल सरकार गिराने जा रहे हैं।

बीजेपी के पास पैसों की कमी नहीं

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने विनाश का मॉडल रखा। उसके दो हिस्से हैं और पहला सारी पार्टियों को खत्म कर दो। विरोधियों के खिलाफ एजेंसी लगा दो। उनकी सरकार गिरा दो। दूसरा हिस्सा है विपक्ष की सरकार काम कर रही है तो उसको रोके। भाजपा के पास पैसों की कमी नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

    0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई…

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र