POLITICS; किसान महाकुंभ में राजनाथ सिंह का चुनावी शंखनाद, बोले- तीन सौ यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली, पैदा करें मोटा अनाज, खरीदेगी केंद्र

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज किसान महासम्मेलन से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 में छत्‍तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्‍यार दिया है। आपने भाजपा की स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार बनाई है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए । हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे।

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनते ही 100 दिन में ही जो विकास पटरी से उतर चुका था। वह विकास पटरी पर लौट आया है। लेकिन बीच में जो कांग्रेस सरकार आई, उसमें भ्रष्‍टाचार का कितना बोलबाला था। यह आपको बताने की जरूरत नहीं, आप सभी को इसका अहसास होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है।

उन्‍होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय जी की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है।

इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ ने कहा, मोदी सरकार कुछ ही वर्षों में सोलर लाइट की व्‍यवस्‍था करने जा रही है। सूर्य से रोशनी पैदा करने की व्‍यवस्‍था शुरू करने जा रहे हैं। तीन सौ यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। छत्तीसगढ़ के किसान मोटा अनाज पैदा करें। गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार खरीदेगी और दुनिया के देशों को एक्सपोर्ट करेगी।

इससे पहले किसान सम्‍मेलन में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी