PROTECT;किसान विरोधी ताम्रध्वज साहू को हराने के मुहिम का शंखनाद, तिल्दा,धरसीवा,बेरला,बेमेतरा, महासमुंद, तुमगांव, राजिम,कवर्धा,अभनपुर,बलौदाबाजार क्षेत्र में निकलेगी किसान रथ यात्रा

रायपुर, आज राज्य आंदोलनकारी छसपा एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश कमेटी की बैठक दोपहर को छत्तीसगढी भवन में हुई। बैठक में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़िया किसान विरोधी कांग्रेस के महासमुंद से सांसद प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को हराने के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अलावा धरसीवा,अभनपुर,पाटन, बेरला,बेमेतरा,कवर्धा क्षेत्र में किसान रथ यात्रा निकालने का शंखनाद किया गया। अभनपुर ब्लॉक के 30 गांव में पीने का पानी एवं निस्तारी के लिए पानी की व्यवस्था के लिए रथ यात्रा के माध्यम से पहल करने का निर्णय लिया गया। कवर्धा जिले के लाखों किसानों का उन्हारी फसल ओला बृष्टि से फसल बर्बादी का मुआवजा दिलाने का ऐलान किया गया। 

अध्यक्षता छ्सपा के प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने की ।बैठक में छसपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे द्वारा बैठक के एजेंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा है कि महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़िया किसानों का विरोध किया। ताम्रध्वज साहू को किसान,राज्य आंदोलनकारी, स्थानीय मजदूर हरायेंगे।

ज्ञात रहे भूपेश सरकार के संसदीय सचिव विनोद सेवन चंद्राकर का किसानों ने विरोध कर टिकट कटवाया था। वर्तमान भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू  निष्क्रिय और किसान विरोधी हैं पूरी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री को भेजा गया था। किसान मोर्चा ने ताम्रध्वज साहू को हरवाने के साथ ही साथ उनकी संपत्ति की भी जांच करवा रहे हैं। 

बैठक में महासमुंद क्षेत्र से अशोक कश्यप,छन्नू साहू,हेमसागर पटेल, दशरथ सिन्हा,अभनपुर राजिम क्षेत्र से लालाराम वर्मा,पलारी गुरुर क्षेत्र से  वेरेंद्र सोनवेर,चेतन देवांगन पहंदा, विमल ताम्रकार दुर्ग,चंद्रप्रकाश साहू बेरला,श्याम राम सेन धरसिवा,ब्रिज बिहारी साहू खल्लारी,महेंद्र कौशिक, शिव प्रसाद साहू कवर्धा,जागेश्वर प्रसाद रायपुर,राजपाल टंडन बिल्हा, लक्ष्मी निषाद दल्ली राजहरा,केशरी मल कांकेर आदि ने भाग लिया।चर्चा के बाद निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी