POLITICS; महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं के आवेदन का दावा भ्रामक और झूठा,आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट

रायपुर, कांग्रेस ने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर 70 लाख महिलाओं को पहली किश्त देने का भाजपा सरकार का दावा झूठा और भ्रामक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन के लिये 70 लाख से अधिक माताओं बहनों ने आवेदन किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिये है। बमुश्किल 25 लाख से 28 लाख महिलाओं के नाम पहली किश्त में शामिल किया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले कहा था कोटवार से लेकर कलेक्टर तक की पत्नियों यहां तक की भूपेश बघेल से लेकर रमन सिंह की पत्नी को भी महतारी वंदन का लाभ मिलेगा। लेकिन सरकार बनने के बाद जो नियम कानून बनाया उसके कारण अधिकांश महिलायें महतारी वंदन के लाभ से वंचित हो गयी। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स उम्र की बंदिशे लगाकर भाजपा सरकार ने मताओें के साथ धोखा किया है।महतारी वंदन योजना से बाहर किए जाने के षड्यंत्र

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी षड्यंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी अंचल की बहनों को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में 42 परसेंट वनांचल है बस्तर, सरगुजा कोरबा, रायगढ़ जैसे वनांचलों में अधिकांश जनसंख्या अनुसूचित जनजाति वर्ग की है, जहां कम उम्र में विवाह की परंपरा है। 18 से 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर किए जाने के षड्यंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को हो रहा है।

तीन माह का महतारी वंदन हडपने की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पहली किस्त में जनवरी-फरवरी मार्च तीन माह की 3000 रु. की राशि का एकमुश्त भुगतान करे। सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1000 रु महीना सीधा ट्रांसफर करने का वादा किया गया था। सरकार बने तीन माह हो गया है। अतः तीनो महिनों का राशि एक साथ भुगतान किया जाये।  महतारी वंदन योजना में लागू की गई नियम शर्ते को शिथिल करके प्रदेश के शत प्रतिशत महतारियों को इस योजना का लाभ देना चाहिए प्रदेश में एक करोड़ के लगभग विवाहित महिलाएं हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; थाने के बाहर कांग्रेसियों का धरना, दीपक बैज भी पहुंचे, एफआईआर वापस लेने और भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग

    0 प्रदर्शन में झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए रायपुर, राजधानी रायपुर में कल शाम को भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई…

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र