ELECTRICITY;राज्य में बिजली की मांग 5,700 मेगावाट, सेंट्रल बना संकटमोचक

रायपुर, राज्य में बिजली की मांग पीकअवर्स (शाम छह से रात नौ बजे तक) 5,700 मेगावाट की सीमा पर कर गई है। सेंट्रल सेक्टर से मिलने वाली बिजली की वजह से राज्य में विद्युत संकट की स्थिति नहीं है, पर आगामी दिनों में मांग बढ़ने पर परेशानी बढ़ सकती है। इस बार मार्च माह से गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पंखे, कूलर व एसी भी चलने लगे हैं और बिजली की मांग राज्य में बढ़ने लगी है।

रविवार को बिजली की मांग 5,726 मेगावाट के करीब रही, जबकि उपलब्धता 5,777 मेगावाट रही। राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के सभी संयंत्र निर्बाध चल रहे हैं। इसमें 500 मेगावाट के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) से 452 मेगावाट, 1340 मेगावाट हसदेव ताप विद्युत संयंत्र व विस्तार परियोजना (एचटीपीपी) कोरबा पश्चिम से 1,122 , जांजगीर- चांपा जिले में स्थित एक हजार मेगावाट के संयंत्र से 938 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। वहीं बांगो बांध से पानी छोड़े जाने पर 120 मेगावाट जल विद्युत संयंत्र से 118 मेगावाट मिल रही। इस तरह कंपनी के संयंत्रों से 2,630 मेगावाट तथा आइपीपी-सीपीपी मिलाकर कुल 2,729 मेगावाट की उपलब्धता रही। सेंट्रल सेक्टर से 2,977 मेगावाट बिजली मिल रही थी।विद्युत कंपनी से जुड़े जानकारों का कहना है कि राज्य में फिलहाल विद्युत संकट की स्थिति नहीं है, पर भविष्य में बिजली की मांग बढ़ सकती है।

कम लोड पर चल रही इकाइयां

विद्युत उत्पादन कंपनी के संयंत्रों की इकाइयां कम लोड पर चलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि ज्यादा लोड पर चलाए जाने से गर्मी की वजह से इकाइयों में खराबी आ सकती है। इसलिए प्रबंधन पूरी क्षमता से इकाइयों को नहीं चला रहा। एचटीपीपी संयंत्र की 210 मेगावाट की चार इकाइयां न्यूनतम 152 से 179 मेगावाट के मध्य चल रही। वहीं डीएसपीएम 250-250 मेगावाट की इकाइयां 236 व 229 मेगावाट व मड़वा की 500-500 मेगावाट की इकाई 460-456 मेगावाट के मध्य चल रही हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश