AIRLINES;बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का सीएम साय ने किया शुभारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केंवट विमानतल पर और मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें. इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है. बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है. मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

जगदलपुर से जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है. इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है. जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

72 सीट प्लेन का होगा संचालन

बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3 सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है. यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा. विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3 सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है. यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी.

एलायंस एयर दे रही है सुविधा

एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं. इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जगदलपुर-जबलपुर -दिल्ली. आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई. इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर