AIIMS; अधिक उम्र से श्रवण क्षमता में कमी को न करें नजरअंदाज, ईएनटी विशेषज्ञों ने कैंप कर ग्रामीणों का किया उपचार

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों ने बलौदा बाजार के छेरकापुर ग्राम में श्रवण जांच शिविर आयोजित कर 300 से अधिक रोगियों का चेकअप किया। इसमें 100 से अधिक रोगियों को कान, नाक और गले संबंधी उपचार प्रदान किया गया। गंभीर रोगियों को अग्रिम जांच और उपचार के लिए एम्स में रेफर किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू राजगुरु के निर्देशन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को अधिक उम्र की वजह से श्रवण क्षमता में आ रही कमी को नजर अंदाज न करके इसका समय पर इलाज कराने के लिए कहा गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को जन्म से बहरापन की समस्या के बारे में जागरूक करते हुए कॉकलियर इंप्लांट और स्पीच थैरेपी के बारे में बताया गया।

सभी जांच एम्स के ईएनटी विभाग की साउंड प्रूफ बस में की गई। डॉ. सतीश सातपुते ने गंभीर रोगियों का चेकअप कर शेष उपचार के लिए एम्स रेफर किया। इस अवसर पर ऑडियोलॉजिस्ट शशांक नेमा और उनकी टीम ने भी सहयोग प्रदान किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HOSPITAL; आयुष्मान योजना में फिर बड़ी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग…

    HEALTH; बुजुर्ग के हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ का चार घंटे तक आपरेशन

    0 अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि रायपुर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के कैंसर सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन में 60 वर्षीय…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश