POLITICS; लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू बोले – जिस अस्पताल में मोदी और डॉ. रमन पैदा हुए, जिस स्कूल में पढ़ाई किए उसे कांग्रेस ने बनाया

धमतरी,  पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनका धमतरी में प्रथम आगमन हुआ. ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पिछले 10 वर्षों में एक भी कार्य ऐसा नहीं किया है, जिससे जनता को लाभ हुआ हो. जो जनता से वादे किए गए थे उसे निभाया नहीं है. सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है. इसी तरह पिछले 15 साल की रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ में जनता को ठगा था. हमारी 5 साल की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही है. 50 से ज्यादा अच्छे काम किए हैं. उन्ही वादों के साथ हम जनता के विश्वास को जीते हैं.

महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपने बयान में कहा कि 20 साल भी राज करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएगी. आप पूछते होंगे कि 75 साल में कांग्रेस ने क्या किया है. जिस अस्पताल में नरेंद्र मोदी और डॉ. रमन सिंह पैदा हुए हैं उस अस्पताल को कांग्रेस ने बनाया है. जिस स्कूल में मोदी और रमन सिंह पढ़े हैं उस स्कूल को हमने खोला है. यहीं से पढ़कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हैं, इससे बड़ी उपलब्धि हमारी और क्या होगी.

राजीव भवन में पूर्व मंत्री साहू का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान विधायक, जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे. पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महतारी वंदन योजना पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए महिलाओं के साथ छल किया है. भाजपा ने कहा था कि सभी महिलाओं को 1000 रुपए दिया जाएगा. चुनाव से पहले घर-घर जाकर फॉर्म भरवाये गए थे. भाजपा अब पैसा देना ना पड़े, इसके लिए बहुत सी महिलाओं को वंचित कर दिया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……