POLITICS; दिवगंत पूर्व MLA देवव्रत की प्रतिमा अनावरण को लेकर विवाद, पत्नी ने पूर्व CM बघेल पर लगाया राजनीति करने का आरोप

राजनांदगांव , खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पूर्व विधायक राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण के पहले विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रतिमा का अनावरण पूर्व सीएम व वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के हाथों होना था। इसके लिए बाकायदा प्रोटोकॉल भी जारी हो गया था। लेकिन ऐन वक्त में पूर्व विधायक देवव्रत की पत्नी विभा ने प्रशासन को पत्र लिखकर अनवारण में रोक लगाने की मांग की।

इधर, नगर पालिका ने कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। प्रतिमा अनावरण में स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की धर्मपत्नी रानी विभा सिंह को आमंत्रण नहीं मिलने व उनके द्वारा खैरागढ़ कलेक्टर को पत्र लेकर इस कार्यक्रम पर रोक की मांग को लेकर विवाद गहरा गया है। रानी विभा सिंह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर प्रतिमा अनावरण की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है।नहीं मिल पा रहा सम्मान

विभा सिंह ने कहा कि मैंने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्रकार वार्ता के माध्यम से स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के साथ उनके नाम पर खैरागढ़ विधानसभा के जलाशय ,गार्डन अथवा योजनाओं का नाम रखने की मांग की थी। अब राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी के रूप में भूपेश बघेल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री केवल अपना राजनीतिक फायदा उठाने के लिए यह खेल कर रहे हैं। क्योंकि राजा साहब व उनके परिवार के साथ खैरागढ़ विधानसभा की जनता आज भी दिल से जुड़ी है और वह कहीं ना कहीं उनकी कमी महसूस करती है।

इसी भावनाओं को भुनाने के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद भूपेश बघेल मूर्ति का अनावरण के साथ गार्डन का भी उदघाटन कर रहे हैं। इस मूर्ति व गार्डन का अनावरण में स्वर्गीय राजा देववत सिंह की धर्मपत्नी होने के नाते कांग्रेस संगठन और भूपेश बघेल को आमंत्रित करना था। अभी तक आमंत्रण व सम्मान नहीं मिल पाया है। इसके लिए मैंने खैरागढ़ कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा को लिखित पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम व राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल जो कहते हैं वह करते नहीं हैं ।इसके चलते राजा साहब देववत सिंह की प्रतिमा के अनावरण में मेरे जायज हक को लेकर उन्होंने चिंता नहीं की और न ही मुझे सूचित करना जरुरी समझा।

नपा ने कहा -कार्य प्रगति पर है

इधर नगर पालिका ने आनन-फानन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर राजा देवव्रत सिंह के प्रतिमा स्थापना प्रगतिरत है। ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद हैंडओवर की कार्यवाही की जाएगी। देवव्रत सिंह के परिवार से परार्मश और कलेक्टर के अनुमोदन के बाद ही प्रतिमा का अनवारण किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……