ELECTION; राहुल की गारंटियों को जन जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस के युवा,छात्रों को जोडने स्कूल- कालेज जाएंगे

रायपुर, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गांधी मैदान स्थित राजीव भवन में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की अहम बैठक ली इस बैठक में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी पदाधिकारी इस अहम बैठक में उपस्थित थे I इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं  NSUI  प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा की गई बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस एवं  NSUI   की क्या भूमिका रहेगी , उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं आने वाले समय में युवा कांग्रेस और  NSUI को एक बड़ी जिम्मेदारी रायपुर लोकसभा में दी जाएगी।

आज बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर संकल्प लिया कि इस चुनाव को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई राहुल गांधी के सभी गारंटियों को रायपुर लोकसभा के घर.घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी एवं महाविद्यालय ,विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर में जाकर रायपुर लोकसभा प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करेगी।

लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई को संबोधन में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका आप ही दोनों दल की होने वाली है। मैं भी आप ही के बीच से निकलकर आज लोकसभा का प्रत्याशी बना हूं आने वाले समय में आप में से कोई विधानसभा और लोकसभा का प्रत्याशी बनेगा। इसी सोच के साथ हमें लोकसभा चुनाव में कार्य करना है। आप सभी को घर.घर जाकर हमारा शीर्ष नेतृत्व ने जो गारंटी दिया है ।उन गारंटी को घर.घर तक पहुंचाने का कार्य आप सभी को करना है। स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में जाकर आप सभी को युवाओं को जोड़ने का प्रयास करना है। मैं पूरा भरोसा करता हूं कि यदि यूथ कांग्रेस और  NSUI  दमखम के साथ इस चुनाव को लड़ेगी तो हमें कोई पराजित नहीं कर सकता। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इस चुनाव को पैसे और पूरे सरकार के तंत्र से लड़ेंगे, पर हम सभी को उसका जवाब मेहनत से देना है। हमें आज ही से अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का कार्य चालू करना है एवं हमें सोशल मीडिया में भी बड़े पैमाने पर अपनी बात रखनी है और उनके झूठे प्रचारकों का पर्दाफाश करना है।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने समय निकालकर युवा कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है । इस बैठक में रायपुर लोकसभा के अंतर्गत सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए एवं यह संकल्पित किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस घर.घर जाकर राहुल गांधी की गारंटियों का एवं हमारे प्रत्याशी विकास उपाध्याय का पूरी ताकत के साथ प्रचार करेंगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी