Election 2024;छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे चुनाव, आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

* 2019 में छत्तीसगढ़ में तीन चरण में हुआ था मतदान * छत्‍तीसगढ़ में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई होंगे चुनाव

रायपुर, लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। लोकसभा चुनाव के चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की ओर जारी तारीखों के अनुसार 19 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ में केवल एक सीट यानि बस्‍तर में मतदान होंगे। 26 अप्रैल को तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर मतदान होंगे। वहीं 7 मई को सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर में मतदान होंगे।

चुनाव आयोग ने आज दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 सीटों के लिए मतदान होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।

पहला चरण

लोकसभा सीट- बस्तर, मतदान- 19 अप्रैल

दूसरा चरण

लोकसभा सीट- कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, मतदान- 26 अप्रैल

तीसरा चरण

लोकसभा सीट- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा, मतदान- 7 मई

छत्‍तीसगढ़ के चार चुनावों का पूरा समीकरण

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हुए चार लोकसभा चुनावों में तीन चुनावों का परिणाम 10-1 जबकि 2019 में 9-2 का रहा है। शुरुआती तीन चुनावों 10 सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस जीती है। हालांकि कांग्रेस की जीत वाली सीट हर बार बदलती जा रही है।

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दो सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कांग्रेस ने बस्‍तर के साथ कोरबा सीट पर भी जीत दर्ज की। हालांकि भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर राज्य की किसी भी सीट से दूसरे किसी भी दल का प्रत्याशी अब तक नहीं जीत पाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर