POLITICS; कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और बगावत पर सचिन पायलट की बड़े नेताओं को सख्‍त चेतावनी- रूठे हुए नेताओं को मनाना होगा

रायपुर, बगावत, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी में रूठों को मनाने वरिष्ठ नेता उनके घर जाएंगे। साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले घरों-घरों महिलाओं से नारी-न्याय गारंटी का फार्म भरवाने की रणनीति बनाई है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बगावत व अंर्तकलह पर साफ कहा कि पार्टी के भीतर यह सब ठीक नहीं है। वरिष्ठ नेताओं को आगे आकर इसे रोकना होगा। रूठे हुए को मनाने से ही लोकसभा चुनाव में एकजुटता दिखेगी।

पायलट ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल सालाना एक लाख रुपये सहायता राशि नारी न्याय गारंटी का फार्म भी भराया जाएगा। पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए पायलट ने कहा कि सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं से नारी न्याय गारंटी का भराया जाएगा। कांग्रेस ने इस योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने का वादा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी से कांग्रेस के भीतर हलचल

गौरतलब है कि राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी से लेकर लेटर बम दो ऐसे मामले रहे, जिसने कांग्रेस के भीतर हलचल पैदा कर दी है। प्रदेश प्रभारी तक भी यह बात पहुंची। सचिन पायलट ने पार्टी के खास लोगों से पूरे मामले को समझा, जिसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि खुले मंचों पर कार्यकर्ताओं को इस तरह बयान पार्टी की छवि के लिए ठीक नहीं है। इसे रोकना होगा।

घोषणा-पत्र को लोगों तक पहुंचाए

पायलट ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र को लोगों तक पहुंचाना होगा। प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत सहित पीसीसी के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने 11 लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयकों की बैठक ली। इन बैठकों में लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार के 10 वर्ष के वादाखिलाफी के साथ कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए युवा, महिला, किसान, श्रमिक और अन्य वंचित वर्गो के लिए जो न्याय की घोषणा किया है उसको जनता के बीच ले जाना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य