POLITICS; दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का संकट, बिलासपुर-राजनांंदगांव-महासमुंद क्षेत्र में ठेलहा घूम रहे कार्यकर्ता मायूस

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस के नेता जुट गए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज लगातार समन्वयकों की कर रहे है। अभी हाल ही में विधान सभा चुनाव में पराजय का सामना कर चुकी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में गुटबाजी से जूझ रही है। कहीं पार्टी को कार्यकर्ता नहीं मिल रहे है, तो कहीं कहीं पर काग्रेसी ठेलहा घूम रहे है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का संकट है। जबकि बिलासपुर – राजनांदगांव-महासमुंद संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ता मायूस है। वहां उनकी कोई पूछ-परख नहीं हो रही है। यहां बाहरी कार्यकर्ता हावी है।

दुर्ग जिले से कांग्रेस पार्टी के तीन बड़े नेता अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसी तरह से महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनाव लडाया जा रहा है, जबकि युवा चेहरा भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव बिलासपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

इस तरह से दुर्ग जिले के नेताओं के अलग-अलग संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कारण दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संकट खड़ा होता जा रहा है क्योंकि सभी नेताओं के समर्थक उनके साथ उनके चुनाव वाले क्षेत्र में जाकर काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में दुर्ग संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र साहू को भी अपने समर्थकों पर ही भरोसा करना पड़ रहा है, क्योंकि पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता यहां से पलायन कर गए हैं।

इस समय पूरे प्रदेश में दुर्ग जिला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां से कांग्रेस पार्टी के तीन बड़े नेताओं को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी वजह से चुनाव लड़ने वाले नेताओं के समर्थक भी उनके साथ हो लिए हैं। वे दुर्ग जिले को छोड़कर उन लोकसभा क्षेत्र में चले गए हैं, जहां पर उनके नेता चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति के बाद दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक तरफ से टोटा हो गया है।

दूसरी ओर बिलासपुर-महासमुंद-राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में बाहरी कार्यकर्ता हावी हो गए है। वहां स्थानीय कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे है। उनकी कोई पूछ परख नहीं हो रही है। बाहरी प्रत्याशी भी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं कर पा रहे है। इसके चलते चुनाव प्रचार व्यवस्थित नहीं हो पा रहा है। महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू से स्थानीय कांग्रेसियों की नाराजगी बनी हुई है, क्योंकि कई नेताओं के काम नहीं हुए थे ,वे अब अपनी नाराजगी जता रहे है। कुछ ऐसी ही स्थिति राजनादगांव एवं बिलासपुर की है। स्थानीय कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस को यहां अपनों एवं परायों दोनों से जूझना पड रहा है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कोरबा लोकसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नजीर अज़हर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक यू.डी. मिंज को कोरबा संसदीय क्षेत्र का लोकसभा समन्वयक नियुक्त किया है। नव नियुक्त लोकसभा समन्वयकों को कोरबा संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी से सम्पर्क और समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई