ELECTION; बृजमोहन 15 अप्रैल को पर्चा भरेंगे, 16 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन फ़ार्म

0 रायपुर लोकसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू

रायपुर, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना कल सुबह जारी करते ही लोकसभा सदस्य निर्वाचन की नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है । कल पहले दिन ही क्षेत्र के 16 लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुँचकर नामांकन फॉर्म लिये। इनमें से 14 लोगों ने निर्धारित अमानत राशि भी कार्यालय में जमा करा दी है। नामांकन फॉर्म लेने वाले लोगों में पाँच निर्दलीय अभ्यर्थियों सहित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल 15 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने आज निर्दलीय बोधन लाल फरीकार, प्रवीण जैन , रोहित कुमार पाटिल, दिनेश ध्रुव, राजेश ध्रुव ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। इसी तरह राष्ट्रीय जन सभा पार्टी से लखमु राम टंडन, सुदर समाज पार्टी के पीला राम अनंत, भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वजीत हार्राडे, घूम सेना के नीरज सैनी, भारतीय शक्ति पार्टी के दयाशंकर निषाद, चेतन पार्टी निर्दलीय के मनोज वर्मा, शक्ति सेना भारत देश की श्रीमती सविता बंजारे, अखिल भारतीय जन सेवा पार्टी के रवि कुमार श्रीवास, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के तिलक सोनकर और राइट टू रिकॉल पार्टी के अनिल कुमार महोबिया ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए है। तिलक सोनकर और दिनेश ध्रुव को छोड़कर बाँकी 14 अभ्यर्थियों ने आज निर्धारित अमानत राशि भी जमा कराई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRIBAL DAY; विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई सियासत!, दीपक बैज ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-संघ को भी घेरा

    रायपुर, विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। बैज ने आरोप लगाया…

    STUDENT; ‘युवाओं को रोजगार नहीं, रील का नशा दिया जा रहा…’,प्रयागराज में राहुल गांधी का सरकार पर वार

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने युवाओं की पढ़ाई, रोजगार…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र