NEGLIGENCE;संतान की आस में IVF सेंटर आई महिला की मौत, स्‍वजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां संतान की आस में आइवीएफ सेंटर (IVF Center) पहुंची एक महिला की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्‍वजनों ने आइवीएफ सेंटर के डाक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं स्‍वजनों ने आइवीएफ सेंटर के स्‍टाफ पर यह भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद उसे जिंदा बताकर इधर-उधर घुमाते रहे। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह पूरी घटना रायपुर के इंदिरा आइवीएफ सेंटर की है। जानकारी के अनुसार यहां राजनांदगांव के लखोली निवासी मनोज साहू की पत्नी नीलम साहू स्‍वाभाविक तरीके से मां नहीं बन पा रही थी। इसीलिए मनोज अपनी पत्‍नी नीलम का इंदिरा आइवीएफ सेंटर में आइवीएफ प्रोसीजर कराने आया था। यहां नीलम पिछले कुछ दिनों से आइवीएफ सेंटर की डाक्‍टर रश्मि दिलीप से सलाह ले रही थी। डाक्‍टर रश्मि ने शुक्रवार को नीलम को आइवीएफ प्रोसीजर के लिए बुलाया था।

आईवीएफ प्रोसीजर से पहले ठीक थी नीलम

नीलम के स्‍वजनों ने बताया कि आइवीएफ प्रोसीजर के लिए जाने से पहले नीलम पूरी तरह से ठीक थी। सर्जरी के लिए जाने से पहले नीलम की पति और उसके घरवालों से बात भी हुई और एक सेल्‍फी खिंचवाई। लेकिन कुछ देर बाद डाक्‍टरों ने इमरजेंसी की बात बताई और नीलम को ममता अस्‍पताल ले जाने की बात कही। इस दौरान घरवाले कुछ समझ नहीं पाए और जैसे आईवीएफ सेंटर वालों ने कहा, वे करने लगे। लेकिन थोड़ी देर बाद जब ममता अस्‍पताल जाकर पता चला कि नीलम की मौत हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर