SC; सुको ने कहा-‘सफल विवाह का आधार है सहनशीलता’ ,छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए

नई दिल्ली, एजेंसी, सुप्रीम कोर्ट ने सुखमय वैवाहिक जीवन को लेकर काउंसलर की तरह कुछ टिप्स दिए हैं। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि सहनशीलता और सम्मान एक सफल विवाह के आधार हैं। छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध दायर दहेज उत्पीड़न के मामले को रद करते हुए की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक सफल विवाह की नींव सहनशीलता, समायोजन और एक-दूसरे का सम्मान करना है। प्रत्येक विवाह में एक-दूसरे की गलती के प्रति सहनशीलता एक सीमा तक होनी चाहिए। छोटे-मोटे झगड़े और मतभेद सांसारिक मामले हैं और कहा जाता है कि जो कुछ स्वर्ग में बनाया गया है, उसे नष्ट करने के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि एक विवाहित महिला के माता-पिता और करीबी रिश्तेदार स्थिति को संभालने और शादी को बचाने की जगह बात का बतंगड़ बना देते हैं। उनकी इन हरकतों से छोटी-छोटी बातों पर वैवाहिक बंधन तबाह हो जाता है।

क्या है पूरा मामला?

जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिस्त्रा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। यह टिप्पणी एक फैसले में आई, जिसने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस निर्देश को रद्द कर दिया, जिसमें एक पति ने अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने की मांग की थी। पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, पति और उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर दहेज की मांग की और उसे मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचाया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; मामूली विवाद पर आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, भाई समेत आरोपी गिरफ्तार

     बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात…

    CRIME; छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती, सब्जी बाड़ी में छिपाकर उगाई गई फसल, दो आरोपी हिरासत में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रदेश में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां