Assembly;ओडिशा में BJD को झटका, राज्य में पहली बार BJP को पूर्ण बहुमत

 भुवनेश्वर,  ओडिशा में 25 वर्ष से सत्ता में रहने वाली नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को सख्त झटका लगा है।रूझानों की मानें तो ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनने को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है। वहीं लोकसभा की 21 सीटों में से 19 सीट पर भाजपा बढ़त बना ली है।

सत्ताधारी पार्टी बीजद केवल जाजपुर लोकसभा सीट पर और कांग्रेस कोरापुट लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। भाजपा बरगढ़, सुंदरगढ़, केंदुझर, संबलपुर, बलांगीर, कालाहांडी, नवरंगपुर, बरहमपुर और पुरी संसदीय क्षेत्रों में भारी जीत की कगार पर है।

दूसरी ओर, बीजद की शर्मिष्ठा सेठी और कांग्रेस की सप्तगिरि उलाका क्रमश: जाजपुर और कोरापुट लोकसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा की 147 सीट में से भाजपा के 75, बीजद के 54, कांग्रेस के 16, अन्य दो उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक बरगढ़ में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित 1,18,685 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, इसके बाद सुंदरगढ़ में भाजपा के जुएल ओराम 70,447 मतों के साथ आगे चल रहे हैं।

संबलपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 51,539 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, केंदुझर में भाजपा के अनंत नायक 59,147 मतों के साथ आगे चल रहे हैं, मयूरभंज में भाजपा के नवचरण माझी 52,305 मत,भद्रक में भाजपा के अभिमन्यु सेठी, 36894 वोट, बलांगीर में भाजपा के संगीत सिंहदेव 57269 वोट, कालाहांडी में भाजपा की मालविका देवी 63225 वोट, नवरंगपुर में भाजपा के बलभद्र माझी 49108 वोट, पुरी में भाजपा के संबित पात्रा 47,932, बरहमपुर में भाजपा के प्रदीप पाणिग्रही 50,251 वोट से आगे थे।

कटक में भाजपा के भर्तृहरि महताब 19,440 मतों से आगे चल रहे हैं, जगतसिंहपुर में भाजपा के बिभु प्रसाद तराई 17,821 मतों से, आसिका में भाजपा की अनीता शुभदर्शिनी 17,247 मतों से, केंद्रापड़ा में भाजपा के बैजयंत पंडा 10,823 मतों से और भुवनेश्वर में भाजपा की अपराजिता ष़डंगी 10,704 मतों से आगे थी।वहीं ढेंकानाल में भाजपा के नारायण पाणी 18211 वोट, बालेश्वर में भाजपा के प्रताप चन्द्र षडंगी 17702 वोट, कंधमाल में भाजपा के सुकांत पाणीग्राही 4077 वोट से आगे चल रहे थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सरकार बनाने का बुलावा नहीं,मद्रास हाईकोर्ट जाएंगे थलापति विजय? तमिलनाडु में बीजेपी का नया खेल,कांग्रेस भी अधर में

    चैन्नई, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का पूरा मामला उलझ गया है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के…

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…