T20 World Cup; आखिरी ओवर में चाहिए थे 18 रन, नसीम ने मारे लगातार चौके, फिर अर्शदीप का चला जादू

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है. भारतीय टीम ने रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराया. भारतीय टीम इस मुकाबले में 119 रन पर ढेर हो गई. लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला दी. यह मुकाबला इतना करीबी था कि आखिरी ओवर शुरू होने तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि कौन सी टीम जीतेगी. अर्शदीप सिंह जब मैच का आखिरी ओवर लेकर आए तो पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. क्रीज पर इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी थे. आइए जानते हैं कि आखिरी ओवर में कैसा खेल हुआ. कैसे अर्शदीप सिंह ने भारत को जीत दिलाई.

पाकिस्तान की पारी का 20वां ओवर (गेंदबाज: अर्शदीप सिंह)
पहली गेंद: इमाद वसीम ने शॉट लगाने के लिए रूम बनाया तो अर्शदीप सिंह ने गेंद लेग स्टंप के बाहर ही फेंक दी. गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका. (पाकिस्तान: 102/7)

दूसरी गेंद: नसीम शाह ने लॉन्गऑफ पर खेलकर एक रन लिया. (पाकिस्तान: 103/7)

तीसरी गेंद: यॉर्कर गेंद पर शाहीन अफरीदी बुरी तरह लड़खड़ा गए. लेग बाई के रूप में एक रन दौड़ लिया. (पाकिस्तान: 104/7)

चौथी गेंद: नसीम शाह ने यॉर्कर लेंथ की गेंद स्कूप शॉट खेला. गेंद विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 108/7)

पांचवीं गेंद: नसीम शाह ने ऑफ साइड पर स्लाइस किया, गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के पार गई. (पाकिस्तान: 112/7)

छठी गेंद: नसीम शाह ने लो फुलटॉस गेंद को मुश्किल से खेला. गेंद बॉलर के बगल से लॉन्गऑफ की ओर गई. एक रन. (पाकिस्तान: 113/7)

इस तरह अर्शदीप सिंह ने अपने आखिरी ओवर में 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया. इमाद वसीम को आउट करके उन्होंने पाकिस्तान की उम्मीद लगभग खत्म कर दी थी. नसीम शाह ने जब तक चौके लगाए तब तक जीत पाकिस्तान से दूर जा चुकी थी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति