POLITICS; कल शपथ और आज इस्तीफा? कौन हैं BJP सांसद सुरेश गोपी, क्यों छोड़ना चाहते हैं मोदी कैबिनेट

नई दिल्ली,  मोदी सरकार 3.0 में मंत्रालय के बंटवारे से पहले ही मंत्री पद छोड़ने की खबर सामने आ रही है. केरल के त्रिशूर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सुरेश गोपी मोदी सरकार में मंत्री पद छोड़ना चाहता हैं. सूत्रों की मानें तो वह अपना इस्तीफा देना चाहते हैं. उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी मंशा जाहिर कर दी है. सुरेश गोपी ने रविवार को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह मंत्री नहीं रहना चाहते हैं. वह चाहते हैं कि उन्हें मंत्री पद से रिलीव किया जाए.

मनोरमा न्यूज से बातचीत में सुरेश गोपी ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह मंत्री पद छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल से मुक्त कर दिया जाएगा. मुझे अपनी फ़िल्में पूरी करनी हैं. केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करने दीजिए. सांसद के तौर पर मैं त्रिशूर में अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा. मैंने कहा था कि मुझे कैबिनेट पद नहीं चाहिए.’

गोपी के जरिए केरल में खुला खाता
यहां बताना जरूरी है कि सुरेश गोपी केरल के इकलौते भाजपा सांसद हैं. वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ‘ट्रोल’ किये गए थे. ‘एक्शन हीरो’ सुरेश गोपी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर त्रिशूर सीट जीतकर केरल में भाजपा के लिए इतिहास रच दिया था. केरल में भाजपा का दशकों का संघर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग लाया और सुरेश गोपी के जरिये भारतीय जनता पार्टी का आखिरकार खाता खुला.

पहले रह चुके हैं राज्यसभा सांसद
जीत के बाद भी गोपी की राजनीतिक पारी में उतार-चढ़ाव देखने को मिले. उन्होंने शुरू में केंद्र सरकार में मंत्री पद स्वीकार करने की अनिच्छा दिखाई थी. वह दो दिन पहले, दिल्ली में एनडीए सांसदों की बैठक में भाग लेने के बाद केरल लौट आए थे, लेकिन रविवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोन आया और तुरंत दिल्ली पहुंचने को कहा गया. सुरेश गोपी ने रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले गोपी को 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था. उच्च सदन में उनका कार्यकाल 2022 तक रहा. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश