NAXALITE; बस्तर के अबूझमाड़ में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव व हथियार मिले हैं। सर्चिंग जारी है, कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। टीम के लौटने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने पांच नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के माड़ डिवीजन व सीआरसी सात के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व कांकेर जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, आइटीबीपी व बीएसएफ की संयुक्त टीम को तीन दिन पहले अभियान पर भेजा गया था।पांचों जिलों से घेराबंदी करते हुए संयुक्त टीम ने अबूझमाड़ क्षेत्र में प्रवेश किया। बरसाती नदी-नालों ओर पहाड़ों की चुनौतियों को पार कर टीम ने अभियान को पूरा किया है। बता दें कि अबूझमाड़ क्षेत्र में दो महीने में यह छठा बड़ा अभियान था। अब तक यहां 67 नक्सली मारे गए है। बता दें कि इस वर्ष मुठभेड़ में मारे गए 136 नक्सलियों के शव मिल चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश