CRIME; एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर से 44 लाख की ठगी, शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दिया था लालच

 रायपुर,  आजकल हर तीसरा व्यक्ति शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सलाह दे रहा है। अब साइबर ठग भी इसी आड़ में लोगों को झांसे दे रहे हैं। राजेंद्र नगर इलाके के एक बैंक कर्मचारी से शेयर मार्केट में पैसा लगाने से भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 44 लाख रुपये ठग लिया गया। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग एप और वाट्सएप ग्रुप के जरिए रकम जमा करवाया। इसके बाद ट्रेडिंग एप और वाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया। इसकी शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

राजेंद्र नगर थाने में गोल्डन टावर अमलीडीह में निवासी संजय वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि दो मई को एक वाट्एसएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद ऑनलाइन सर्वे के लिए लिंक भेजा गया। ग्रुप में 100 से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे। इससे उन्हें भरोसा हो गया। 10 दिन बाद शेयर ट्रेडिंग और आइपीओ का लाभ बताते हुए एक आइडी बना दी गई। इसके बाद वाट्सएप के जरिए आइडी में पैसे डालने के लिए कहा गया। ग्रुप में कुछ लोगों ने मुनाफी की रकम के बारे में ग्रुप में डाला। इसके बाद प्रार्थी भी झांसे में आ गया और आइडी को रिचार्ज कर दिया। इसके बाद प्रार्थी ने अलग-अलग कंपनी में पैसा लगाया।

उधार लेकर लगाई रकम, ठगों ने बनाया वीआइपी सदस्य

प्रार्थी को झांसे में लेते हुए वीआइपी सदस्य बता दिया। इससे प्रार्थी को भरोसा हो गया। उसे पैसे जमा करने के लिए कहा गया। प्रार्थी ने परिवार और दोस्तों से उधार लेकर 10 लाख 45 हजार रुपये जमा कर दिए। इससे आइडी में 68 लाख 48 हजार रुपये दिखने लगे। इसके बाद प्रार्थी ने पैसे निकालने के लिए कहा तो उन्हें कहा गया कि 18 लाख 40 हजार रुपये जमा करने होंगे। प्रार्थी ने पैसे जमा कर दिया। लेकिन ठगों ने पैसे देरे से जमा करने के नाम पर 13 लाख रुपये की पेनाल्टी देने की बात कही।

गूगल प्ले स्टोर में फर्जी लिंक नहीं होता डाउनलोड

साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी बढ़ी है। लोगों को इसमें सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ठग फर्जी एप का उपयोग करते हैं। ये एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के स्टोर में डाउनलोड नहीं होते हैं।ठग फर्जी वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कराते हैं। किसी भी शेयर मार्केट में तुरंत मुनाफा नहीं होता। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। सामान्य बैंक खाता या ई-वालेट से शेयर मार्केट में खरीदी नहीं होती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश